मंदसौर: कृषि उपज मंडी में मुख्य शेड परिसर हुआ फूल सोमवार को नीलामी के बाद अन्य वाहनों को मिलेगी एंट्री।
मंदसौर | शहर स्थित कृषि उपज मंडी में शनिवार को अवकाश रहा। रविवार को भी अवकाश के बाद सोमवार को नीलामी प्रारंभ होगी। ऐसे में दो-तीन दिन से लहसुन की नीलामी का इंतजार कर रहे किसानों ने नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना था कि दो दिन के अवकाश के चलते यहां बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। समय भी व्यर्थ हो रहा है। मंडी परिसर का मुख्य शेड वाला परिसर फुल हो चुका है।