बंशीधरनगर (नगर उंटारी): जंगली जानवर के हमले में दो पशुओं की मौत, गांव में फैली दहशत
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के उसका कला, चौबेडीह गांव में बीती रात जंगली जानवर के हमले से दो पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के मेघन बैठा और कृष्ण बैठा जब सुबह अपने पशुओं को चारा देने गोशाला पहुंचे तो पशुओं को मृत अवस्था में देखकर हैरान रह गए। मृत पशुओं के शरीर पर हमले के गहरे निशान और आसपास संघर्ष के संकेत मिले हैं। घटना की खबर गांव में