भाजपा की पूर्व पार्षद संध्या वर्मा के पति संजय वर्मा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चेरी में सुरक्षित रखवा दिया है. जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह बीमारी बताया है.