दो दिन पहले भी गुण्डरदेही SDM कार्यालय के सामने दलदल में एक गाय फँस गई थी जिसकी जानकारी मिलते गौ सेवक वहाँ पहुँचकर दलदल में फँसे गौ माता को निकालकर उसे गौठान ले गए। लेकिन आज फिर प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण एक गर्भवती गौमाता फिर उसी दलदल में फँस गई है जिससे गौ सेवकों ने निस्वार्थ भाव से दलदल में फँसे गर्भवती गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला और गौठाँन ले गए समय रहते उस दलदल को साफ़ या पटवाया नहीं गया तो आगे इसी तरह की समस्याएं आती रहेगी ।