करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर चौकी के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई तो वहीं आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। वहीं सभी घायलों को सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया है।