मंदसौर में आयोजित 6 दिवसीय स्वर्गीय जितेंद्र सिंह मसराम और स्वर्गीय गौरव गिरवाल स्मृति कश ट्रॉफी अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला क्वार्टर फाइनल तमिलनाडु पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा (मुंबई) के बीच खेला गया। यह रोमांचक मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया।