गुण्डरदेही: ग्राम मुण्डेरा में तीन एकदिवसीय अखंड रामनाम महा यज्ञ का भव्य आयोजन, सेवा भजनों में झूमते नज़र आए ग्रामवासी
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मुँदेरा में हर साल की तरह इस साल भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय अखंड रामनाम महा यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गाँव के बिचो बीच कला मंच में किया जा रहा है। अखंड राम नाम महा यज्ञ में सुबह से ही सेवा भजन किया जाता है। आज सेवा भजनों में बड़ी संख्या में ग्राम वासी झूमते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया की यह आयोजन हमारे गाँव की प्रम्परा को बनाये रखता है इसके साथ ही बच्चो में हमारी संस्कृति को बनाये रखता है।