नेशनल हाईवे-30 पर मेढाताल के पास आज शुक्रवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बाइक सवार सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हाईवे से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट