हटा: हटा में सिलेंडर लेने के लिए गैस गोदाम पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, वीडियो आया सामने
Hatta, Damoh | Mar 25, 2026 हटा में गैस एजेंसियों और गोदामों पर सिलेंडर के लिए लोगो का हुजूम लग रहा है,गैस सिलेंडरों की कमी और आपूर्ति की अफवाहों का बाद अब गैस एजेंसियों पर लोगो की भीड़ उमड़ने लगी है। बुधवार दोपहर 1 बजे हटा नगर के एक गैस गोदाम के बाहर सिलेंडर लेने उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हुई संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को उनके टोकन और मैसेज के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं