झालरापाटन: जालिमपुरा ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
झालावाड़ कोटा हाईवे पर स्थित जालिमपुरा ब्रिज पर गुरुवार शाम 4:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान बूंदी जिले के ढाबी गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है। राजेश दो दिन पहले होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी मामा के यहां आया था।