भरनो थाना क्षेत्र के जुरा टोंगरी के समीप में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे टीवीएस सवार जंसिता तिर्की 60 वर्षीय व पति रंजीत तिर्की को एक स्कूटी सवार दंपति ने धाक्का मार दिया जिसके बाद चारो गिरकर घायल हो गए।सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदत से सिसई प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।जंहा से गंभीर रूप से जख्मी जंसिता तिर्की को सदर अस्पताल भेज दिया।