तिरुलडीह- कुकड़ू मार्ग के गैस गोदाम के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बीच सड़क पर जंगली हाथी आ गया. जिससे उक्त मार्ग पर सफर कर रहे लोग करीब एक घंटे तक रुक गए. लोगो ने पहले हाथी को सड़क पार कर जंगल की ओर जाने दिया. उसके बाद लोग अपने गंतव्य स्थान के लिए. ग्रामीणों ने बताया कि तिरुलडीह- कुकड़ू मार्ग में मंगल महतो के घर के समीप एक हाथी है.