घोसी: बड़की अकौना गांव में दरवाजे के समीप खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चुराया, पीड़ित पहुंचा घोसी थाने
स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़की अकौना गांव से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात घर के दरवाजे के समीप खड़ी बाइक को चुरा लिया। इस संदर्भ में पीड़ित ओम प्रकाश के द्वारा घोसी थाने में आवेदन दिया गया है। पीड़ित बाइक मलिक ने बताया कि वह अपनी बाइक को प्रतिदिन की भांति घर के दरवाजे के समीप खड़ा कर सोने चले गए और मंगलवार की सुबह जब घर से बाहर निकले तो बाइक गायब पाया।