आरा: सेमराव गांव के समीप सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कार ने रौंदा गंभीर हालात में आरा सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Sep 19, 2024 चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमराव गांव के समीप सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कार ने रौंद दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज किया गया। जख्मी ने बताया कि जब वह गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान बेलगाम कार ने उन्हें रौंद दिया।