कोरांव: कोरांव बाजार में डीजे बैंड बाजे की धुन पर माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
कोरांव बाजार में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को सायं 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बड़े ही धूमधाम के साथ डीजे बैंड बाजे के धुन पर किया गया। जहां युवा महिला पुरुष थिरकते हुए रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थलों पर पहुंचकर माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग सभी घाटों पर मुस्तैद रहे।