इंदौर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन पहुंचे नेहरू स्टेडियम, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
Indore, Indore | May 23, 2024 इंदौर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने नेहरू स्टेडियम में होने वाली 4 जून को मतगणना की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी से मतगणना से संबंधित जानकारी ली, साथ ही मतगणना को लेकर कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी उनके द्वारा कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए।