मधेपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार रात करीब नौ बजे एक बाइक व 50 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा धंधेबाज चौकीदार को दांत काटकर हाथापाई कर फरार हो गया। धराया व्यक्ति 24 वर्षीय अर्जुन कुमार मंडल मधेपुर बाजार हनुमान चौक का निवासी बताया गया है।