झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद के ग्राम पंचायत चरेल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ग्रामीणों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण बन चुकी है। गांव का यहां दूसरा मामला है, यहां शव यात्रा के लिए न तो ठीक रास्ता है, न कोई पुलिया, जिससे ग्रामीणों को मृत व्यक्ति का पार्थिव शरीर गले तक पानी में लेकर जाना पड़ता है। बारिश के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है