लखनादौन: ग्राम बावली के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चार घायल
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत धूमा कहानी रोड में बावली के ठीक पीछे घाटी चल रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा समाया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।