लखनादौन: धूमा गोटेगांव रोड पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर, ढाई साल का बच्चा बाल-बाल बचा
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत धूमा गोटेगांव रोड में आज दिन बुधवार को दोपहर करीब 1:00 नशे में धुत्त मोटरसाइकिल सवार ने अपने ढाई साल के बच्चे को साथ में लेते हुए बेतरतीब तरीके से गाड़ी चलाकर पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत यही रही कि बच्चों को चोट नहीं आई।