सरहुल पूजा को लेकर स्टूडेंट क्लब, मेरी टोला में सरहुल पूजा कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवल कच्छप ने की, जिसमें इस वर्ष आयोजित होने वाले सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।समिति के सचिव लालू कुजूर ने बताया कि सरहुल पर्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को सुबह 10 बजे मेरी टोला से बाइक रैली निकलेगी।