पीलीभीत: गोमती गुरुद्वारा के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पीलीभीत खुटार नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 100 सवार थे जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।