राजपुर गांव के अरूण कुमार झा के सुने पड़े घर में मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों द्वारा 16 हजार नगदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित गृहस्वामी के छोटे भाई मनोज कुमार झा ने बेलहर थाने में अज्ञात के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि घटना के दिन भाई दिल्ली में था ।