बुंडू: डेरो और मानिकाडीह में पुलिस ने अवैध अफीम के खेत में काम करते चार लोगों को किया गिरफ्तार
Bundu, Ranchi | Feb 8, 2025 तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम डेरो एवं मानिकाडीह में अवैध अफीम की खेती की सूचना प्राप्तानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,बुंडू के नेतृत्व में थाना प्रभारी और प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के साथ मिलकर करीब 5.5 एकड़ खेत में अवैध अफीम की खेती को विनिष्टीकरण किया गया। अवैध अफीम के खेत में काम कर रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।