प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है किसान नवाचार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं इसी कड़ी में कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम अमगवा इंद्रा कॉलोनी डिहुटा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री कपूरा चौधरी ने आधुनिक तकनीक से खेती कर सफलता हासिल की है श्री कपूरा चौधरी ने ड्रिप मल्चिंग तकनीक से तीन एकड़ में टमाटर की खेती शुरू की