आगरा: महताब बाग के पास मुठभेड़ में स्कूटी और स्क्रैप लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में व्यवसायी से मारपीट कर स्कूटी व स्क्रैप लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस व सर्विलांस/एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम ने महताब बाग के पास मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। मौके से अवैध हथियार, कारतूस, अपाचे बाइक व लूटा गया स्क्रैप बरामद किया गया।