फतेहाबाद: गेहूं के सीजन की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल की श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में हुई बैठक
अनाजमंडी मंडी स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में आगामी गेहूं सीजन को लेकर व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान जगदीश भादू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मंडी के व्यापारियों व मुनीमों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जगदीश भादू ने गेहूं खरीद के सीजन की तैयारियों के लेकर सभी से सुझाव मांगे। सभी व्यापारियों ने कहा कि सीजन के दौरान सभी मिलजुलकर काम करेंगे