नईगढ़ी: देवलहा जलप्रपात में किशोर का शव मिला, लालगंज तिराहे पर परिजनों का चक्का जाम, पुलिस बल तैनात
Naigarhi, Rewa | Mar 9, 2026 नईगढ़ी क्षेत्र स्थित देवलहा जलप्रपात अष्टभुजी में आज सोमवार को गहरे कुंड से एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जलप्रपात की खाई में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी।दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित जलप्रपात से पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शाम करीब 4 बजे शव बाहर निकाला गया। आशंका है कि यह शव डिहिया गांव निवासी विवेक कुमार विश्वकर्मा का है।