गिरिडीह: चाइना मोड़ स्थित कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में ब्लास्ट और गैस रिसाव, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, हड़कंप
गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित चाइना मोड़ के पास कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब पौने 8 बजे फर्निश ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज के साथ फैक्ट्री परिसर में घबराहट फैल गई। गैस की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे साथियों की मदद से तत्काल नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।