औरैया: ग्राम टकपुरा में बीमारी से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, सीढ़ियों की स्लैब से लटकता मिला शव, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
थाना क्षेत्र के टकपुरा गांव में सोमवार दोपहर एक किसान ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव घर की सीढ़ियों की स्लैब से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। टकपुरा निवासी रमेश चंद्र दोहरे (उम्र लगभग 45 वर्ष) लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका उपचार कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। ल