जबलपुर: अमखेरा रोड पर कार से अवैध शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 153 बोतल और 50 देशी शराब जब्त
गोहलपुर थाना पुलिस को शनिवार रविवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे सूचना मिली की खजरी खिरिया वायपास की ओर से कार में दो युवक भारी मात्रा में शराब लेकर गोहलपुर की ओर आ रहे है।सूचना पर अमखेरा रोड में घेराबंदी कर सामने से आ रही कार को रोककर आदित्य साहू और दीपक रजक को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से 153 बॉटल और 50 देशी शराब के पाव जब्त कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।