नैनवां: गुमानपुरा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत
Nainwa, Bundi | Jul 16, 2024 गुमानपुरा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायल मोटरसाइकिल सवार को सरकारी अस्पताल टोंक सआदत अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार उनियारा जा रहा था तभी गुमानपुरा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार करने पीछे से टक्कर मार दी।