मंदसौर: मादक पदार्थ तस्कर पुलिस रिमांड पर 21
लाख के एमडी ड्रग और अफीम के साथ किया था गिरफ्तार।
मंदसौर में मादक पदार्थ तस्कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख का 100 ग्राम एमडी ड्रग और 1 लाख की 500 ग्राम अवैध अफीम जब्त किया है। अब पुलिस आरोपी से बाकी की जानकारी हासिल कर रही है कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रतापगढ़ रोड़ गोपाल कृष्ण गोशाला के पास नाकाबंदी कर एक बाइक सवार को रोककर हिरासत में लिया।