चकिया नगर स्थित काली जी के पोखरे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओम सेवा समिति द्वारा भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे बुधवार रात्रि 08 बजे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैलाश खरवार शामिल हुए। इस दौरान ओम सेवा समिति द्वारा पोखरे को हजारों दीपो से सजाया गया है। तो वही महोत्सव में पोखरे पर आरती व झांकी समेत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।