फतेहपुर: असोथर के विधातीपुर गांव में बारिश के गंदे पानी से फैली बीमारी से एक बच्ची व एक महिला की हुई मौत, एक दर्जन बच्चे बीमार
फ़तेहपुर जिले के असोथर के विधातीपुर गांव में बारिश का गंदा पानी और जलभराव से एक मासूम बच्चों सहित महिला की मौत हो गई वहीं दर्जनों बच्चे उल्टी दस्त से परेशान है। जिन्हें नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत असोथर में तैनात कर्मियों के द्वारा सफाई नही की जाती जिसकी वजह से विधातीपुर गांव में बीमारी फैली है।