मांझा: भड़कुईया मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, घरवाले बाल-बाल बचे
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर रविवार की दोपहर 2:00 एक घर में घुस गया। वहीं इस हादसे में घर के वाले बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि ट्रक गोपालगंज शहर से मुजफ्फरपुर के तरफ जा रहा था। वही घर वालों के द्वारा इस बात की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दे दी गई है।