चंदला क्षेत्र के हिनौता और आसपास के गांवों में सार्वजनिक परिवहन की कमी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण लोग पिकअप, ऑटो और ट्रैक्टर जैसे डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और शिक्षकों का ने शुक्रवार की शाम 4:30 बजे कहा है कि इन असुरक्षित वाहनों से यात्रा के कारण दुर्घटना हो रही।