सरस्वती पूजा के अवसर पर शोभायात्रा, प्रतिमा विसर्जन एवं ध्वनि विस्तार यंत्र के प्रयोग की अनुमति की मांग को लेकर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को 2 बजे एसपी कार्यालय में आवेदन देने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही पूजा परंपरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अनुमति देने का आग्रह किया गया।