बेनीपुर: फरदाहा गांव में तूतू-मैमै को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल
फरदाहा गांव में तूतू-मैमै को लेकर हुई मारपीट में मो तनवीर एवं उसकी पत्नी शहनाज बेगम घायल हो गए, जिसे परिजन इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ अनिकेत कुमार में दोनों का प्राथमिक इलाज किया तथा स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। फरदाहा गांव में दो पक्षों में तूतू-मैमै को लेकर मारपीट हुई थी।