भिवानी: गांव सांगा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 नामजद व 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
गांव सांगा में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गंभीर हालत में युवक को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर शाम को युवक ने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना एसएचओ ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां आज बुधवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ।