कटंगी: चीचगांव सरपंच के खिलाफ थाने पहुंची कोड़मी गांव की महिलाएं, सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप
जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोड़मी गांव की करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओ ने सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे थाना पहुंचकर ग्राम पंचायत चीचगांव के सरपंच अरविंद खरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला गांव को नशा मुक्त बनाने की पहल से जुड़ा।