उधवा -बरहरवा फोरलेन सड़क स्थित मोहनपुर टावर चौक के समीप शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे ट्रैक्टर के धक्के से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर छोटू लाल शर्मा मोटरसाइकिल से सवार होकर अपनी बहन को उनके ससुराल छोड़ने उधवा आ रहे थे। इसी क्रम में मोहनपुर टावर चौक के पास एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया।