ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: नौकरी के नाम पर ₹60 हजार की ठगी, परिचित ने वादा करके भी पैसे नहीं लौटाए
ग्वालियर में नौकरी के नाम पर 60 हजार की ठगी, परिचित ने वादे के बावजूद नहीं लौटाए पैसे ग्वालियर में एक बेरोजगार युवक के साथ नौकरी का झांसा देकर 60 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम भदरौली निवासी गुरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके परिचित गोलू नरवरिया ने उसे एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल में पर्ची काटने की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।