ओबरा: सोनभद्र के नंदलाल को रेशम रत्न सम्मान, लखनऊ में आयोजित सिल्क एक्सपो में किया गया सम्मानित, किसानों के लिए बने रोल मॉडल
लखनऊ में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 2 से 6 फरवरी तक आयोजित सिल्क एक्सपो–2025-26 के दौरान रेशम क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लाभार्थियों, बुनकरों, उद्यमियों और संस्थानों को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।