बिश्रामपुर: बी मोड-उंटारी मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना, एक युवक घायल
बी मोड - उंटारी मुख्य पथ पर शनिवार की शाम तकरीबन छः बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेहला थाना को देते हुये एक सौ आठ एंबुलेंस को फोन कर घायल युवक को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां प्रथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफर किया गया।