मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी के पास पिकनिक मनाकर लौट रहे बाइक सवार की बोल्डर से टकराने से हुई मौत
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी पर रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे का अनियंत्रित बाइक बोल्डर से टकराने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवल देवपुरा गांव निवासी 42 वर्षी सुरेश। अपने पांच साथियों के साथ कुशियरा फाल पिकनिक मनाने गए थे। वापसी के दौरान यह घटना घट गई।