करनाल: सेक्टर-14 में भाजपा नेता अशोक सुखीजा पर हुए जानलेवा हमले के बाद अस्पताल में हाल-चाल जानने पहुंचे सांसद संजय भाटिया
Karnal, Karnal | Jan 27, 2024 सेक्टर 14 में मंदिर के सामने भाजपा नेता अशोक सुखीजा पर हुए जानलेवा हमले के बाद अरविंद हॉस्पिटल जनरल कॉलोनी में घायल सुखीजा का हाल-चाल जानने के लिए करनाल से सांसद संजय भाटिया पहुंचे। इस मौके पर उनके द्वारा फोन के माध्यम से एसपी से बात की गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।