गुना नगर: पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ओवरब्रिज निर्माण में तेज़ी लाने के लिए जेसीबी से मकान जमींदोज
गुना शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम तेज करने के लिए सोमवार, 9 मार्च सुबह 11 बजे जिला प्रशासन और एमपीआरडीसी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर आरओबी और सर्विस रोड की जद में आ रहे पक्के निर्माण जेसीबी से हटाए गए। कार्रवाई तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा और एमपीआरडीसी के सहायक रहे