बिहिया: करनामेपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | May 23, 2024 करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने अवैध सफेद बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया तथा उसके चालक सोनबरसा गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस काफी सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दे रही है उसी कड़ी में करनामेपुर थाने की पुलिस ने देवमलपुर के एक शराबी को वाहन चेकिंग के क्रम में शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।