गन्नौर: गन्नौर तहसील में आधार कार्ड अपडेट कराने आए युवक की मोटरसाईकिल चोरी, मामला दर्ज
Ganaur, Sonipat | Mar 16, 2024 गन्नौर। लघु सचिवालय में पुरानी तहसील भवन में आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट कराने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। चोरी की शिकायत युवक ने गन्नौर थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिगान निवासी संजीव ने बताया कि 14 मार्च को वह गन्नौर पुरानी तहसील भवन में अपनी बाइक लेकर आधार कार्ड में मोबाईल नमबर अपडेट कराने के लिए आया था।